IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, 8 साल बाद धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

England playing XI for Manchester Test: भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने एक बार फिर से प्लेइंग 11 में केवल एक ही बदलाव किया है।

England playing XI for Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार (23 जुलाई 2025) से खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का पहले से ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। टीम ने चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को शामिल कर लिया है। लियाम डॉसन के आने से टीम की बल्लेबाजी भी ओर मजबूत हो जाएगी। डॉसन ने आखिरी मैच 8 साल पहले खेला था और उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक जड़ा था।

ENGLAND TEST TEAM ICC

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान (फोटो- ICC)

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शोएब बशीर को पहली पारी में गेंदबाजी करते समय उंगली में चोट लग गई। चोट के कारण वह दूसरी पारी में भी मैदान से बाहर रहे और केवल 5.5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। खेल के बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि बशीर की उंगली की सर्जरी होगी और वह अब एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

End of Feed