काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स का जलवा, राहुल चाहर ने लिए 6 विकेट; साई किशोर ने बेन स्टोक्स को किया आउट

इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में भारतीय स्पिनर्स ने अपना जलवा बिखेर रखा है। युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर और साई किशोर ने दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसाया। चाहर ने सरे के लिए खेलते हुए 6 विकेट चटकाए। वहीं, साई किशोर ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने शुक्रवार को चेम्सफोर्ड में इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन मैच में एसेक्स के खिलाफ सरे के लिए 80 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं, ग्लूस्टरशायर और डरहम के बीच एक अन्य मैच में, तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को 45 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Indian Spiners

काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स का जलवा।

सरे की टीम अपनी पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी, लेकिन चाहर के शानदार प्रदर्शन (22-4-80-6) की बदौलत एसेक्स की टीम 85 ओवर में 279 रन ही बना सकी। चाहर के राजस्थान के साथी खिलाड़ी महिपाल लोमरोर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर का विकेट लिया। चाहर ने चार्ली एलिसन, माइकल पेपर, जमान अख्तर, साइमन हार्मर, जेमी पोर्टर और सैम कुक को आउट किया।

End of Feed