एशिया कप के लिए श्रेयस अय्यर का चयन नहीं होने पर दुनिया से अलग है धाकड़ कीवी क्रिकेटर की राय

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर जैसे धाकड़ बल्लेबाज का चयन नहीं होने के मसले पर टिप्पणी करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बैटर रॉस टेलर ने भारतीय क्रिकेट को लेकर बड़ी बात कही है।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने शुक्रवार को कहा कि एशिया कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिलना दिखाता है कि इस देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकल्प में कोई कमी नहीं है। अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 आईपीएल खिताब को जीता था जबकि इस साल उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया।

Ross Taylor

रॉस टेलर (फोटो क्रेडिट PTI)

टेलर ने यहां सीएलटी10 लीग कार्यक्रम से इतर पीटीआई वीडियो से कहा,'मैंने अभी तक टीम नहीं देखी है, इसलिए कुछ कह नहीं सकता। जब आप इस तरह के बेहतरीन खिलाड़ी को बाहर रख सकते हैं, तो आपको अपनी टीम में विकल्पों को लेकर काफी सहज होना पड़ेगा।'

End of Feed