ईरानी कप के लिए शेष भारत के सपोर्ट स्टाफ का ऐलान, लक्ष्मी रतन शुक्ला और देवाशीष मोहंती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पांच अक्टूबर से श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम के बैटिंग और बॉलिंग कोच के नाम का ऐलान हो गया है। लक्ष्मी रतन शुक्ला और देवाशीष मोहंती को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली: बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जो एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में ईरानी कप मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी। शुक्ला पिछले कुछ सत्र से बंगाल के मुख्य कोच हैं और टीम रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार गई थी। बंगाल के 46 वर्षीय पूर्व कप्तान शुक्ला ने 1999 में भारत की ओर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वह आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहे और खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले। शुक्ला भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ पहली बार कोई भूमिका निभा रहे हैं। देवाशीष मोहंती शेष भारत टीम के गेंदबाजी कोच जबकि मिलाप मेवादा क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।

Laxmi Ratan Shukla

लक्ष्मी रतन शुक्ला

कैसे हुई ईरानी कप की शुरुआत?

भारतीय घरेलू क्रिकेट में ईरानी कप की शुरुआत वर्ष 1959-60 में रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुई थी। इसका नाम जेडआर ईरानी के नाम पर रखा गया। वह साल 1928 में बीसीसीआई की स्थापना से लेकर 1970 में अपनी मृत्यु तक बोर्ड से जुड़े रहे। ईरानी कप का पहला मैच 1959 की रणजी चैंपियन बॉम्बे(अब मुंबई) और शेष भारत की टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बॉम्बे चैंपियन बना था। यह मैच सेरेमोनियल था लेकिन साल 1962 में बीसीसीआई ने इसे घरेलू कैलेंडर का नियमित टूर्नामेंट बना दिया।

End of Feed