श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 23, 2023, 06:01 PM IST

साल 2014 में टी20 विश्व कप जीतने वाले श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने फैसले की वजह जाहिर नहीं की है।

चेन्नई: श्रीलंका के बल्लेबाज लाहिरू थिरामाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने 12 साल के करियर में 44 टेस्ट, 127 एक दिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले। थिरामाने ने श्रीलंका की तरफ से तीन टी20 विश्वकप में भाग लिया जिनमें 2014 का विश्वकप भी शामिल है जिसमें उनकी टीम चैंपियन बनी थी। इसके अलावा उन्होंने दो वनडे विश्व कप में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पांच वनडे में श्रीलंका की कप्तानी भी की।

Lahiru Thirimanna

लाहिरू थिरामाने

नहीं बताई संन्यास के ऐलान की वजह

थिरामाने ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'एक खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैं इस खेल का सम्मान करता हूं और मैंने अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाई। संन्यास का फैसला करना मुश्किल था लेकिन मैं यहां उन कई कारणों का जिक्र नहीं कर सकता जिनकी वजह से मुझे इच्छा या अनिच्छा से यह फैसला करना पड़ा।'

End of Feed