VIDEO: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गए ट्रोल

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को दिल्ली ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

RR vs DC: आईपीएल के 19वें सीजन के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को दिल्ली ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। IPL के इतिहास में दिल्ली ने इतना बड़ा लक्ष्य कभी चेज नहीं किया था, लेकिन आज दिल्ली ने इतिहास रच दिया।

Vaibhav Sooryavanshi (8)

काइल जेमिसन का रिएक्शन (फोटो साभार- IPL)

काइल जेमिसन का रिएक्शन वायरल

इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाजों में शुमार न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन ने क्लीन बोल्ड आउट किया। काइल जेमिसन की लंबाई 6 फीट 8 इंच है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बहुत ही अजीबोगरीब रिएक्शन दिया। इस रिएक्शन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज को आउट करने के बाद उन्हें ऐसा रिएक्शन नहीं देना चाहिए था। देखें वीडियो-

End of Feed