इंपैक्ट प्लेयर का नियम खत्म कर रहा है खिलाड़ियों का स्किल, विरोध में उतरे कीवी खिलाड़ी

Impact Player Rule: इंपैक्ट प्लेयर नियम का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में आज एक और नाम सामने आया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इसे खेल और खिलाड़ियों के लिए खतरा बताया।

Impact Player Rule: युवा अर्जुन तेंदुलकर हो या फिर अनुभवी रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन सब खुलकर इंपैक्ट प्लेयर नियम का विरोध कर रहे हैं। इस नियम के आने के बाद आईपीएल का रोमांच तो बढ़ गया है, लेकिन इससे ऑलराउंडर की भूमिका खत्म सी कर दी है, इसलिए इस नियम के खिलाफ खुलकर खिलाड़ी अपनी विरोध दर्ज कराते रहते हैं। इस कड़ी में नया नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन का जुड़ गया। जैमीसन ने इस नियम की आलोचना करते हुए कहा, इससे खेल का स्किल काफी हद तक खत्म हो रहा है। कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने इस नियम पर चिंता व्यक्त की है, जिससे टीम मैच के दौरान किसी भी समय पांच खिलाड़ियों की सूची में से एक खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल किसी अन्य खिलाड़ी की जगह मैदान पर उतार सकते हैं।

kyle jamieson

काइल जैमीसन (साभार-X)

कुछ खिलाड़ी इस नियम को ऑलराउंडर के विकास में बाधा मानते हैं जबकि कुछ का मानना है कि इससे खेल का पलड़ा बल्लेबाजों के पक्ष में झुक जाता है क्योंकि टीमें अब आठवें नंबर पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज होने के कारण शुरू से लेकर आखिर तक आक्रामक अंदाज में खेल सकती हैं। जैमीसन ने गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले यहां पत्रकारों से कहा, ’’निजी तौर पर मैं इस नियम का समर्थक नहीं हूं। मुझे लगता है कि इससे खेल में कौशल का महत्व काफी हद तक कम हो जाता है।’’

End of Feed