Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 अभियान की अपनी चौथी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के साथ ही वापसी की। KKR के लिए बल्ले से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक रिंकू सिंह थे। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद एक चौंकाने वाला पल वायरल हुआ, जहां रिंकू को दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ बहस करते देखा गया। टीम इंडिया के दोनों सितारों के बीच तनाव के इस पल ने फैंस को आईपीएल इतिहास के हरभजन सिंह-एस श्रीसंत घटना की याद दिला दी, जब भज्जी ने मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था और श्रीसंत का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया था।
कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ मारा (X)
मंगलवार रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के बाद कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को आपस में मस्ती करते हुए देखा गया, साथ ही कोलकाता और दिल्ली दोनों के कुछ अन्य सदस्य भी देखे गए। इसी बीच अचानक कुलदीप ने रिंकू को काफी जोर से थप्पड़ मारा, जिससे केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू हैरान रह गए। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप ने इसके बाद फिर से अचानक रिंकू को थप्पड़ मारा, जिस पर वह गुस्से में उनसे कुछ कहते हुए भी देखे गए। ये सब कुछ महज मस्ती में हुआ था या कोई गंभीर बात थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई इसकी जांच करेगी और क्या कुलदीप यादव को इस हरकत की सजा मिलेगी।
यहां देखिए उस पल का वायरल वीडियो
गौरतलब है कि केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस मैच में रिंकू सिंह ने कुलदीप यादव के तीसरे ओवर में 17 रन बना दिए थे, जिसके बाद कुलदीप को फिर से गेंदबाजी के लिए वापस नहीं लाया गया था।
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोशिश तो काफी की लेकिन वे 9 विकेट पर 190 रन ही बना सके और मैच 14 रनों से गंवा दिया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं।
