'मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेना बंद कर दें कुलदीप यादव': भड़क गए पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2022, 09:54 PM IST

Harbhajan Singh on Kuldeep Yadav: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जो टीम इंडिया मैदान पर उतरी उसमें पिछले मैच के हीरो कुलदीप यादव शामिल नहीं थे। इस पर क्रिकेट जगत काफी भड़का नजर आया। हरभजन सिंह ने तो ये तक कह दिया कि कुलदीप मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेना बंद कर दें।

कुलदीप यादव को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने से हैरान पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि क्या यह बेहतर रहेगा अगर बाएं हाथ का कलाई का यह स्पिनर ‘मैच का सर्वश्रेठ खिलाड़ी पुरस्कार’ नहीं जीते या पांच विकेट नहीं चटकाए।

kuldeep_yadav

कुलदीप यादव (AP)

टेस्ट क्रिकेट में 22 महीने के बाद वापसी करते हुए कुलदीप ने चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट चटकाए जिसमें पहली पारी में 40 रन पर पांच विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने बल्ले से भी 40 रन का उपयोगी योगदान दिया लेकिन अंतिम एकादश में सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को शामिल करने के लिए उन्हें दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया।

End of Feed