KKR vs DC: कुलदीप यादव ने बल्ले से किया कमाल, IPL में बना दिया खास रिकॉर्ड

Kuldeep Yadav record: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में नौवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। कुलदीप ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के आईपीएल मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

Kuldeep Yadav record: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दे दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स के सारे बल्लेबाज फेल रहे और कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। वहीं दूसरी ओर 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 35 रन बनाए जो कि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में नौवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। कुलदीप ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के आईपीएल मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

End of Feed