टेस्ट टीम से केएस भरत को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद दी गई बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 1, 2023, 11:47 AM IST

इंडिया ए के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को कप्तान बनाया गया है। टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद भरत को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली: आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय दो अभ्यास मैचों में भारत ए के कप्तान होंगे। बीसीसीआई ने दोनों मैचों के लिये दो अलग अलग टीमों का ऐलान किया । भरत, साइ सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, मानव सुतार और वी कावेरप्पा दोनों मैच खेलेंगे। बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ईश्वरन फिट होने पर ही टीम में होंगे।

KS Bharat

केएस भरत(साभार BCCI)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेले थे भरत

भरत ने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला था। कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल को भी पहले मैच के लिये टीम में रखा गया है। यह मैच सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले होगा। मुंबई के सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और तुषार देशपांडे भी 11 से 14 दिसंबर तक पहला मैच खेलेंगे। दूसरा मैच 26 से 29 दिसंबर तक खेला जायेगा जिसमें तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नवदीप सैनी खेलेंगे।

End of Feed