Asian Games 2023: दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट ये खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारतीय चुनौती की करेंगी अगुवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2023, 05:00 PM IST

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होने वाला है। रविवार को भारतीय शतरंज महासंघ ने 10 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम की अगुवाई करेंगी।

Asian Games 2023: दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट कोनेरू हम्पी और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट द्रोणावल्ली हरिका 23 सितंबर को हांगझोउ में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में 10 सदस्यीय भारतीय शतरंज टीम की अगुवाई करेंगी। पुरुष वर्ग में विदित गुजराती और युवा अर्जुन एरिगैसी और महिला वर्ग में हम्पी और हरिका व्यक्तिगत श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Asian Games 2023

चेस खेलती हुईं कोनेरू हम्पी। (फोटो- कोनेरू हम्पी के इंस्टाग्राम से)

पुरुष टीम में ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, गुजराती, एरिगैसी, पी हरिकृष्णा और आर प्रगानानंद शामिल हैं जबकि महिला टीम में हंपी, हरिका, आर वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री टीम स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी। सभी खिलाड़ी हाल ही में ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) में मुश्किल चुनौती का सामना कर के आ रहे है। इस स्पर्धा में उन्हें दुनिया के कुछ महानतम शतरंज खिलाड़ियों से शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिसमें नॉर्वे के पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन भी शामिल थे।

End of Feed