टीम इंडिया के नए डिपेंडेबल केएल राहुल ने बताई फेवरेट बैटिंग पोजिशन

KL Rahul: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मे अपनी बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हर क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहने वाले राहुल ने अपनी फेवरेट बैटिंग पोजिशन के बारे में भी बात की है। आईपीएल 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे।

KL Rahul: केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में निचले स्थान पर खेलने के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर उन्हें विकल्प दिया जाए तो यह स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज शीर्ष क्रम में खेलने पर सबसे अधिक सहज होंगे। राहुल आमतौर पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें एक स्थान नीचे धकेल दिया गया था। उन्होंने दुबई में पांच पारियों में 174 रन बनाए। इस नई चुनौती के लिए उनकी तैयारी और अपने खेल पर काम करते रहने के समर्पण से राहुल सफल रहे।

KL Rahul Interview

केएल राहुल (साभार-X)

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शीर्ष क्रम में खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। 11 साल की उम्र में मेंगलोर में अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच से लेकर भारत के लिए खेलने के शुरुआती दिनों तक और अपने करियर के अधिकांश समय तक मैं शीर्ष क्रम का बल्लेबाज रहा हूं। यह वह स्थान है जिसमें मैं सबसे अधिक सहज हूं और जो मुझे सबसे अधिक स्वाभाविक लगता है। ’’

End of Feed