IND vs SA: बार-बार लगातार..केएल राहुल फिर हुए फ्लॉप, ये हैं उनके विश्व कप के आंकड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:46 PM IST

KL Rahul flop show continues, India vs South Africa, ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय ओपनर्स का फ्लॉप शो एक बार फिर देखने को मिला और इनमें जो एक नाम निरंतर फ्लॉप रहा है, वो हैं केएल राहल। इस बार वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पस्त होते नजर आए।

India vs South Africa, T20 World Cup 2022: भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, उम्मीदें थीं कि इस बार हमारे ओपनर्स निराश नहीं करेंगे। लेकिन फिर वही नजारा देखने को मिला। खासतौर पर चर्चा भारतीय ओपनर केएल राहुल की है जिन्होंने एक बार फिर सबको निराश कर दिया। राहुल फिर फ्लॉप हुए।

KL_RAHUL

केएल राहुल

केएल राहुल ने मौजूदा टी20 विश्व कप में फैंस को बेहद निराश किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरने से पहले चर्चा थी कि उनको बाहर रखा जा सकता है लेकिन टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में भारत फिर उनके साथ ही मैदान पर उतरा। राहुल पिच पर आए, काफी देर संघर्ष करते दिखे और 14 गेंदों में 9 रन बनाकर वो पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर लुंगी एनगिडी का शिकार हो गए। वो मार्करम के हाथों कैच आउट हुए।

End of Feed