जो कभी ना हुआ, उसे केएल राहुल ने कर दिखाया; IPL में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उम्दा पारी खेली। इस के दौरान राहुल ने छह चौके और पांच छक्के उड़ाए। इन पांच छक्कों की मदद से केएल राहुल ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार चेज किया। पिछले मैच में 75 रन पर ऑल आउट होने वाली और इतिहास में कभी भी 220 से अधिक के स्कोर का पीछा न कर पाने वाली इस टीम के लिए यह बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने 4 गेंद शेष रहते और 7 विकेट हाथ में रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

KL Rahul

केएल राहुल ने आईपीएल में रचा इतिहास

पावरप्ले में निसांका ने शानदार शुरुआत दी और कैपिटल्स ने तेजी से 70 रन बनाए। दूसरे छोर राहुल ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर 110 रन की तेज ओपनिंग पार्टनरशिप की। निसांका ने 33 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक रहा। निसांका के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा ने लय बनाए रखने में केएल राहुल की मदद की।

End of Feed