KKR के लिए IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक सीजन, गुजरात से हार के बाद क्या बोले कप्तान रहाणे

GT vs KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कैमरन ग्रीन के 79 रन की पारी के दम पर कोलकाता ने गुजरात के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा था। गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

GT vs KKR: गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 25वें मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर सीजन में तीसरी जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की जीत में सबसे अहम भूमिका कप्तान शुभमन गिल ने अदा की। लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 86(50) रन की कप्तानी पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 25 और साई सुदर्शन ने 22 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने पारी के आखिरी ओवर में गुजरात को जीत की दहलीज पार कराई। इसके साथ ही गुजरात अंक तालिका में 6 अंक के साथ चौथा पायदान पर पहुंच गई है।

Ajinkya Rahane (1)

आजिंक्य रहाणे (फोटो साभार- IPL/BCCI)

गुजरात ने कोलकाता को हराया

इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कैमरन ग्रीन के 79 रन की पारी के दम पर कोलकाता ने गुजरात के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। ग्रीन के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 और पहली बार खेल रहे टिम साइफर्ट ने 19 रन की पारी खेली। कोलकाता ने इसके साथ ही एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। यह पहली बार है जब किसी भी सीजन के पहले 6 मैचों में कोलकाता एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मैच हारने के बाद कोलकाता के कप्तान ने कहा कि गेम हारने के तुरंत बाद आकर बात करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं पॉजिटिव बातों पर फोकस करना चाहूंगा। जिस तरह से हमने शुरुआत की और तीन विकेट जल्दी गंवा दिए, वह मुश्किल था। कैमरन ग्रीन की इनिंग्स शानदार थी, वह प्रेशर में थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने काउंटर अटैक किया और उनके बॉलर्स का सामना किया, वह देखना कमाल का था।'

End of Feed