KKR vs RCB Highlights: आरसीबी की विजयी शुरुआत, 2 साल बाद दी केकेआर को मात
आरसीबी बनाम केकेआर मैच हाइलाइट्स, कल 22 मार्च 2025 के आईपीएल मैच का स्कोरकार्ड- RCB Vs KKR Yesterday Match Highlights and Scorecard Records and stats in Hindi: आरसीबी के सामने 175 रन का टारगेट रखा था, जिसे आरसीबी ने विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।
KKR vs RCB Highlights: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ शुरुआत की। ईडेन गार्डन्स में खेले गए पहले मुकाबले में उसने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 22 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की बल्लेबाजी के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 95 रन की धमाकेदार शुरुआत दी। फिल सॉल्ट 31 गेंद में 56 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लियाम लिविंगस्टन 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के खिलाफ पिछले दो साल में यह आरसीबी की पहली जीत है।
इसस पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने आरसीबी के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 56 और सुनील नरेन ने 44 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 10 रन प्रति ओवर से अधिक की गति से 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 30 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट का स्कोरकार्ड
KKR VS RCB Highlights
- केकेआर ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 175 रन चाहिए
- देवदत्त पड्डिकल को सुयश शर्मा की जगह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा गया
- सुयश शर्मा ने आंद्रे रसेल को आउट किया
- क्रुणाल पंड्या 4 ओवर में तीन विकेट चटकाए
- केकेआर ने 10वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया
- अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया
- केकेआर ने पावरप्ले में बनाए 60 रन
- जोश हेजलवुड ने पहले ओवर में क्विंटन डी कॉक (4) को आउट किया
- भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली
- आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
आरसीबी प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख दर सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
आज के मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रामनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
IPL 2025 Today Match Timing: Check Here
Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: जीत के साथ आरसीबी का आगाज
Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: 10 ओवर में आरसीबी के 100 रन पूरे
Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: आरसीबी की विस्फोटक शुरुआत
Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score: आरसीबी के सामने 175 रन का लक्ष्य
KKR बनाम RCB लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर को लगा 5वां झटका
KKR VS RCB Live Score: 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 150 रन के करीब
KKR बनाम RCB लाइव क्रिकेट स्कोर: आईपीएल 2025 का पहला अर्धशतक रहाणे के बल्ले से
KKR बनाम RCB लाइव क्रिकेट स्कोर: पावरप्ले रहा केकेआर के नाम
KKR VS RCB Live Score: आईपीएल 2025 का आगाज
NOTE- ईडन गार्डन्स का मैदान आरसीबी के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। यहां खेले गए 12 मैचों में से 8 में केकेआर ने जीत हासिल की। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने बार-बार आरसीबी को परेशान किया है और आज भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए वह परेशानी का सबब बन सकती है। आईपीएल का सबसे कम स्कोर आरसीबी के नाम है जो उसने केकेआर के खिलाफ बनाए थे। हमारे लाइव ब्लॉग में आज के मैच का लाइव स्कोर, स्क्वाड, प्लेइंग 11, वेदर पिच रिपोर्ट, आज का मैच कौन जीतेगा, ड्रीम 11 से जुड़े सभी अपडेट आपको मिलेंगे धन्यवाद।
KKR बनाम RCB लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
NOTE-ईडन गार्डन्स का मैदान आरसीबी के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। यहां खेले गए 12 मैचों में से 8 में केकेआर ने जीत हासिल की। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने बार-बार आरसीबी को परेशान किया है और आज भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए वह परेशानी का सबब बन सकती है। आईपीएल का सबसे कम स्कोर आरसीबी के नाम है जो उसने केकेआर के खिलाफ बनाए थे। हमारे लाइव ब्लॉग में आज के मैच का लाइव स्कोर, स्क्वाड, प्लेइंग 11, वेदर पिच रिपोर्ट, आज का मैच कौन जीतेगा से जुड़े सभी अपडेट आपको मिलेंगे धन्यवाद।
KKR VS RCB Live Score: आज के मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन
NOTE-ईडन गार्डन्स का मैदान आरसीबी के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। यहां खेले गए 12 मैचों में से 8 में केकेआर ने जीत हासिल की। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने बार-बार आरसीबी को परेशान किया है और आज भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए वह परेशानी का सबब बन सकती है। आईपीएल का सबसे कम स्कोर आरसीबी के नाम है जो उसने केकेआर के खिलाफ बनाए थे। हमारे लाइव ब्लॉग में आज के मैच का लाइव स्कोर, स्क्वाड, प्लेइंग 11, वेदर पिच रिपोर्ट, आज का मैच कौन जीतेगा से जुड़े सभी अपडेट आपको मिलेंगे धन्यवाद।
