KKR vs MI Pitch Report: कोलकाता और मुंबई के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, KKR vs MI Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज एक और धमाकेदार और अनोखा मैच खेला जाएगा। एक तरफ है अंक तालिका में नंबर.1 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, जबकि दूसरी तरफ होगी आखिरी स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की टीम। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट के पहले चरण के मैच में कुछ ही दिन पहले केकेआर ने मुंबई को उसके घर में मात दी थी। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट, इस मैदान के आंकड़े और कैसा रहा है कोलकाता और मुंबई टीमों का इस क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज एक और रोमांचक मुकाबला
  • टेबल टॉपर कोलकाता की भिड़ंत 10वें नंबर की टीम मुंबई से होगी
  • मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, KKR vs MI Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 गजब-गजब मुकाबले फैंस के सामने लेकर आ रहा है। प्लेऑफ (IPL 2024 Playoffs) की दौड़ जैसे-जैसे पेचीदा होती जा रही है, मैच भी रोमांचक होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जो इस समय अंक तालिका की शीर्ष टीम है और दूसरी तरफ होगी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम जो अंक तालिका में आखिरी नंबर की टीम है और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बार हो चुकी है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

KKR vs MI Pitch Report, IPL 2024 Today Match

कोलकाता-मुंबई मैच पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होने वाले मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों का आपस में खेले मैचों का इतिहास कैसा रहा है। आईपीएल इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें इस सीजन में खेला गया एक मैच भी शामिल है। इन सभी मैचों में 23 बार मुंबई इंडियंस विजयी साबित हुई है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 मैचों में ही जीत मिल सकी है।

End of Feed