IPL में नए सिक्सर किंग बनकर उभर रहे KKR के Rinku Singh, 'हिटमैन' Rohit Sharma को इस मामले में पछाड़ा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 06:11 PM IST

IPL 2023: दरअसल, रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लास्ट की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारे थे। उन्होंने इस कारनामे के साथ अपनी टीम केकेआर (KKR) को जीत दिलाई थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

IPL 2023: क्रिकेट के मिनी कुंभ यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) नए सिक्सर किंग बनकर उभर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह उन प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने 20 ओवर के इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़े हैं। रोचक बात है कि उन्होंने अब मुंबई इंडियंस (MI) के रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन को भी इस मामले में पछाड़ दिया है। वह इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रविंद्र जडेजा की बराबरी पर आ गए हैं।

Rinku Singh KKR

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के रिंकू सिंह। (फाइल)

शर्मा के नाम आईपीएल (सभी सीजंस) में सात छक्के (खबर लिखे जाने तक) थे, जबकि सिंह के नाम आठ छक्के दर्ज हैं। हालांकि, सिंह से इस मामले में कैरेबियाई मूल के कीरॉन पोलार्ड, दक्षिणी अफ्रीकी मूल के डेविड मिलर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (टॉप पर) आगे हैं। नीचे टेबल में देखिए कि इस मामले में कौन किस पायदान पर है?:

End of Feed