KKR, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स में नए खिलाड़ी की एंट्री, लिटन दास की जगह शामिल किया गया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2023, 02:45 PM IST

KKR Squad, IPL 2023: आईपीएल 2023 दूसरे चरण में एंट्री ले चुका है लेकिन अभी भी टीमों में खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। इस फेहरिस्त में ताजा खबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खेमे से है। केकेआर ने बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की जगह वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स को टीम में शामिल किया है।

KKR, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे सत्र के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को अपनी टीम में शामिल किया है।

KKR, IPL 2023, Johnson Charles replace Litton Das in Kolkata Knight Riders squad

जॉनसन चार्ल्स

लिटन दास पिछले सप्ताह पारिवारिक कारणों से बांग्लादेश लौट गए थे। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को केकेआर ने पिछले साल उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में खरीदा था। केकेआर ने उन्हें केवल एक मैच में अंतिम एकादश में रखा और उसके बाद बाहर कर दिया था।

End of Feed