अभिषेक नायर ने शुभमन गिल के आगामी विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, रिंकू को लेकर भी कही बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 5, 2023, 07:03 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने आगामी विश्व कप के मद्देनजर टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

बेंगलुरु: अभिषेक नायर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में शुभमन गिल और रिंकू सिंह दोनों को करीब से देखा है और मुंबई के इस पूर्व दिग्गज को इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जोड़ी भारतीय टीम में लंबे समय तक खेलेगी। गिल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अपार क्षमता की झलक दिखायी है, जबकि रिंकू को इस महीने के आखिर में आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान पदार्पण का मौका मिल सकता है।

Shubman Gill Rinku Singh

शुभमन गिल और रिंकू सिंह

गिल और रिंकू की क्षमता पर नहीं है कोई संदेह

नायर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,'मुझे उनकी जबरदस्त क्षमता को लेकर कोई संदेह नहीं है। इन दिनों क्रिकेट में इतनी प्रतिस्पर्धा के साथ मौका प्राप्त करना आसान नहीं है। उन्हें अपने मौकों को पूरी तरह से भुनाने की जरूरत है। यह सब मानसिक दबाव से निपटने के बारे में है।'

End of Feed