टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने किया अपने करियर के बारे में बड़ा ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2022, 12:51 PM IST

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 विश्व कप 2022 में बल्ले से निराश किया और टीम के सेमीफाइनल में हार के बाद उन्होंने अपने भविष्य के बारे में बड़ा बयान दिया है।

सिडनी: लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने से वंचित रहने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का क्रिकेट के किसी प्रारूप को अलविदा कहने का इरादा नहीं है। मौजूदा विश्व कप में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके विलियमसन की टी20 टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। न्यूजीलैंड लगातार पांचवें सीमित ओवरों के विश्व कप से सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद नाकाम लौटी है।

Kane-Williamson

विलियमसन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सात विकेट से मिली हार के बाद कहा, 'मुझे सभी प्रारूपों में खेलना पसंद है। इतनी क्रिकेट खेली जा रही है लिहाजा सही प्रबंधन जरूरी है। हमने अलग अलग फाइनल्स खेले और अच्छा प्रदर्शन भी किया । हम जीत सकते थे लेकिन बेहतर टीमों से हारे। एक टूर्नामेंट हारने के बाद आप दूसरे पर फोकस करते हैं।'

End of Feed