अचानक हुआ फैसला, 12 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड क्रिकेट से फिर जुड़ेगा महान क्रिकेटर

Kevin Pietersen Comeback: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले केविन पीटरसन की वापसी हो रही है। तकरीबन 12 सालों तक उनको ईसीबी ने इंग्लैंड क्रिकेट से दूर कर दिया था। लेकिन अब अचानक फैसला हुआ और वो कोचिंग स्टाफ का सदस्य बनकर लौट रहे हैं।

कुछ क्रिकेटरों की कहानी अजीब उतार-चढ़ाव भरी रही है, इंग्लैंड के महान पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी उनमें से एक रहे हैं। एक चैंपियन खिलाड़ी जिसका करियर अचानक ही समाप्त हो गया था। 'भरोसे की कमी' के कारण इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पीटरसन को टीम से बाहर कर दिया था और वे फिर कभी इंग्लैंड के लिए नहीं खेले। अब 12 साल बाद, 2027 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान उनकी नेशनल टीम में चौंकाने वाली वापसी हुई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, व्हाइट-बॉल हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग स्टाफ़ में शामिल हो गए हैं।

Kevin Pietersen To Join England Cricket After Gap Of 12 Years

केविन पीटरसन की वापसी (X/CPL)

ECB ने घोषणा की कि 2010 T20 वर्ल्ड कप विजेता और 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे केविन पीटरसन को टीम का 'स्पेशलिस्ट व्हाइट-बॉल मेंटर' नियुक्त किया गया है। वे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से टीम के साथ जुड़ेंगे और हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम के साथ तब तक रहेंगे, जब तक कि अगले साल अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप पूरा नहीं हो जाता।

End of Feed