ऑक्शन टेबल पर मच जाएगी धूम, होप के आईपीएल खेलने पर केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी

शे होप ने भारत दौरे पर धूम मचा रखा है। तीसरे वनडे में धमाकेदार शतकीय पारी खेलने के बाद रांची टी20 में उन्होंने अपनी टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। अब उनके आईपीएल खेलने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में इंग्लैंड कप्तान ने उनके आईपीएल खेलने पर प्रतिक्रिया दी है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने वेस्ट इंडीज के कप्तान शे होप के आईपीएल खेलने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की जिसने खुद को टी20 फॉर्मेट के अनुसार ढाला है। भारत के खिलाफ होप जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, आने वाले आईपीएल में उनके नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होने की उम्मीद है। रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में होप ने 45 गेंदों में शतक जड़ा और शेरफेन रदरफोर्ड के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा और कुल मिलाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ था। इससे पहले 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 259 रनों का पीछा किया था।

SHAI HOPE

शे होप (साभार-X)

भारत के खिलाफ तीसरा शतक

होप ने भारत के खिलाफ दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वनडे और टी20 दोनों में अपना तीसरा शतक जड़ा, जिसमें वनडे में दो शतक शामिल हैं। अब तक दोनों टी20 मैचों में उन्होंने 187 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। केविन पीटरसन ने लिखा 'अगर होप खुद को मिनी ऑक्शन में रखते हैं तो उन्हें खरीदने के लिए कुछ टीमें आपस में भिड़ सकती हैं।

End of Feed