ZIM vs SA 1st Test: जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, तीन खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तीन युवा खिलाड़ी केशव महाराज की कप्तानी में डेब्यू करेंगे।

बुलवायो: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। चोटिल टेम्बा बावूमा की जगह टीम की कमान केशव महाराज संभाल रहे हैं और प्लेइंग-11 में डेवाल्ड ब्रेविस सहित कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम(साभार ICC X)

ऐसा होगा टीम का बैटिंग ऑर्डर

बुलवायो में 28 जून से 2 जुलाई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टीम के लिए पारी की शुरुआत टोनी डी जोरजी और मैथ्यू ब्रीट्जके करेंगे। वियान मुडलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार पारी खेली थी। वहीं डेविड बेडिंघम चौथे पायदान पर मोर्चा संभालेंगे। लुआन-डे प्रीटोरियस अपना डेब्यू करेंगे और पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने अबतक सात प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस भी अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे वो छठे पायदान पर बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे। काईल वीरेन टीम के विकेटकीपर होंगे। वो सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।

End of Feed