8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर ने की गंभीर और गिल की तारीफ

टीम इंडिया में 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर भले ही इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन इस दौरे पर उम्मीद से बढ़कर रहा। अब करुण नायर ने इसके लिए कप्तान गिल और कोच गंभीर की तारीफ की है।

करुण नायर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न 5 टेस्ट मैचों की सीरीज बेहद यादगार रही। इसकी वजह आठ साल बाद सीरीज के माध्यम से उनकी भारतीय टीम में वापसी रही। करुण ने टीम में वापसी को डेब्यू सरीखा एहसास और अपने जीवन का सबसे अच्छा पल बताया। करुण ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि तीन साल पहले उस पल की कल्पना करना भी मुश्किल लगता था, लेकिन उसे दोबारा जीना, पहली बार भारतीय टीम की कैप पहनने के एहसास के बिल्कुल करीब था। मुझे लग रहा था कि मैं फिर से कामयाब हो गया। नायर ने कहा कि मैं सीरीज में क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका, लेकिन आखिरी टेस्ट में लगाया अर्धशतक मेरे और टीम के लिए बेहद अहम था।

karu nair team india

करुण नायर (साभार-BCCI)

हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम को किस तरह प्रेरित किया, इस पर नायर ने कहा, "शुरुआत में गौतम गंभीर ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि हम इसे एक बदली हुई टीम के रूप में देखें। वह नहीं चाहते थे कि हम ऐसा महसूस करें। हमें पहला संदेश मिला कि यह कोई युवा टीम नहीं बल्कि एक बेहतरीन टीम है और सभी को इसे अंदर से महसूस करना चाहिए। सभी को टीम के लिए खेलने और एक दूसरे का समर्थन करने का संदेश दिया गया था। इसे महसूस करना अद्भुत था।"

End of Feed