'बेजोड़ खेल दिखाया', ऑस्‍ट्रेलिया को रौंदने के बाद केन विलियमसन ने दिया बड़ा बयान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 22, 2022, 06:09 PM IST

Kane Williamson after beating Australia: न्‍यूजीलैंड ने शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड के पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 89 रन के विशाल अंतर से हराया। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने कहा कि वो अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। विलियमसन के मुताबिक पिच के हिसाब से उनका स्‍कोर अच्‍छा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्‍यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 89 रन से हराया
  • केन विलियमसन ने अपने खिलाड़‍ियों की तारीफ की
  • विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम ने बेजोड़ खेल दिखाया

सिडनी: कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को कहा कि सकारात्मक परिणाम हासिल करने का रवैया अपनाने से उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 12 साल बाद सीमित ओवरों के मैच में जीत दर्ज कर पाई। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से करारी शिकस्त दी।

केन विलियमसन

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन बनाए और फिर आस्ट्रेलिया को 111 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए। विलियमसन ने अपने बल्लेबाजों की प्रशंसा की। विलियमसन ने मैच के बाद कहा, 'यह उन दिनों में से एक दिन था, जब हमने बेजोड़ खेल दिखाया। सलामी जोड़ी ने लय बनाई और सभी ने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा योगदान दिया। यह इस पिच पर अच्छा स्कोर था।'

End of Feed