PAK vs NZ: अपनी वापसी को क्यों यादगार नहीं बना सके विलियम्सन, जानिए वजह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 16, 2024, 11:59 AM IST

New Zealand vs Pakistan T20 Match, Kane Williamson Ruled Out: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 17 जनवरी को खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान केन विलियम्सन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

New Zealand vs Pakistan T20 Match, Kane Williamson Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान केन विलियम्सन एक बार टीम से बाहर हो गए हैं। इन दिनों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले मेजबान टीम के कप्तान केन विलियम्सन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में केन विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण केन विलियम्सम सीरीज के बचे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अब विलियम्सन के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टिम साउदी की कप्तानी में उतर सकती है। हालांकि, अभी तक कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

Kane Williamson, PAK vs NZ, Kane Williamson ruled out

केन विलियम्सन। (फोटो- BLACKCAPS Twitter)

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

चोटिल केन विलियम्सन के टीम से बाहर होने पर अब 31 साल के विल यंग की टीम में एंट्री हो सकती है। विल यंग ने 14 टी20 मुकाबले में 102.36 की स्ट्राइक रेट और 20 की औसत से कुलन 260 रन बनाए हैं। हालांकि, टी20 में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं।

End of Feed