IND vs NZ: वानखेड़ें टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दिग्गज बल्लेबाज बाहर

Kane Williamson Injury: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रही न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। वे अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद करेंगे।

Kane Williamson Injury: वानखेड़े में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी कमर की चोट के कारण विलियमसन भारत में न्यूजीलैंड के पहले दो टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में, टॉम लेथम ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की और टीम को भारत में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत दिलाई, जिससे मेजबान टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 18 श्रृंखला जीतने की लय टूट गई।

kane williamson icc

केन विलियमसन (फोटो- ICC)

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने केन विलियमसन की फिटनेस पर अपडेट दिया और कहा कि अनुभवी बल्लेबाज में रिकवरी के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि विलियमसन 28 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।

End of Feed