IPL 2024, KKR vs LSG Preview: रविवार का पहला मैच कोलकाता-लखनऊ के बीच, इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2024, 10:24 AM IST

IPL 2024, KKR vs LSG Preview: आईपीएल 2024 में रविवार (14 April 2024) को दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन कोलकाता नाइट राइडर्स के मैदान ईडेन गार्डन्स में होगा। यहां पर बात करेंगे इस मैच से जुड़ी खास बातों की और क्या कुछ हैं दिलचस्प बातें इस मैच से जुड़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में रविवार को होंगे दो मैच
  • रविवार का पहला मैच कोलकाता और लखनऊ के बीच होगा
  • ईडेन गार्डन्स कोलकाता में लखनऊ के सामने चैलेंज

KKR vs LSG Match Preview: दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गढ़ ईडन गार्डंस पर रविवार को आईपीएल के मैच में मयंक यादव के बिना उतर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। यह ईडन गार्डंस पर केकेआर का इस सत्र में पहला मैच है । मेंटोर गौतम गंभीर को बखूबी पता है कि यहां होने वाले पांच मैच 2021 के बाद पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने के लिये निर्णायक साबित हो सकते हैं। दोनों टीमों ने तीन तीन जीत दर्ज की है जबकि पिछले दौर में पराजय का सामना करके आई हैं।

IPL 2024, LSG vs KKR Match Preview

लखनऊ बनाम कोलकाता मैच प्रिव्यू

केकेआर को वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण पर अत्यधिक निर्भरता का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साबित हो गा । चेन्नई ने पिछले मैच में उसे सात विकेट से हराया। नारायण (27) और रसेल (10) बल्ले से नाकाम रहे । इन दोनों के जबर्दस्त फॉर्म के चलते तीन मैचों में 200 पार का स्कोर बनाने वाली केकेआर चेन्नई के खिलाफ नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी । ऊंगली की चोट के कारण नीतिश राणा यह मैच भी नहीं खेल सकेंगे।

End of Feed