क्या बदलने वाला है दक्षिण अफ्रीका का कप्तान, रबाडा ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?

क्या साउथ अफ्रीका का कप्तान बदलने वाला है, क्योंकि कगिसो रबाजा ने तो कह दिया कि अगर उन्हें कप्तानी ऑफर की जाती है तो वह इस बारे में विचार करेंगे। 29 वर्षीय यह खिलाड़ी इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए जरूरी मानसिक बदलाव के बारे में सोच रहा है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।

तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कहना है कि अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की पेशकश करता है तो वह इस पर गंभीरता से विचार करेंगे क्योंकि वह कई भूमिकाएं निभाने के खिलाफ नहीं है। आधुनिक समय के महान तेज गेंदबाजों की तिकड़ी में जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस के साथ रबाडा तीसरे गेंदबाज हैं। इनमें से कमिंस नियमित ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जबकि बुमराह भारत के लिए टेस्ट और टी20अंतरराष्ट्रीय में अस्थायी कप्तान रहे हैं। रबाडा को अगर मौका मिलता है तो वह भी इस भूमिका में उनके साथ जुड़ना चाहते हैं इसलिये 29 वर्षीय यह खिलाड़ी इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए जरूरी मानसिक बदलाव के बारे में सोच रहा है।

Kagiso Rabada

कगिसो रबाडा (साभार-ICC)

रबाडा ने ‘पीटीआई’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है। और इसने मुझे इस पर विचार करने के लिए मजबूर किया है। मुझे लगता है कि इसके लिए मेरी ओर से कुछ परिपक्वता की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका या किसी कोच द्वारा मुझसे यह सवाल पूछा जाता है तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। ’’

End of Feed