Justin Greaves ODI Century: जस्टिन ग्रीव्स ने पहले वनडे शतक के साथ रिकॉर्ड बुक्स में की एंट्री

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया है।

तिरुवनंतपुरम: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया है। जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत करने आए ग्रीव्स ने 42 गेंद में 10 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए उन्होंने 104 गेंद में 12 चौकों के साथ अपना शतक भी पूरा कर लिया। ग्रीव्स 101(108) रन बनाकर कुलदीप

Justin Greaves

जस्टिन ग्रीव्स

करियर का पहला वनडे शतक जड़ने वाले तीसरे उम्रदराज कैरेबियाई

यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। इसके साथ ही उनके नाम सबसे अधिक उम्र में वनडे में पहला शतक जड़ने वाले कैरेबियाई खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर दर्ज हो गया। ग्रीव्स ने 32 साल 213 दिन की उम्र में पहला वनडे शतक जड़ा है। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्लेटन लेंबर्ट के नाम दर्ज है। वो साल 1998 में पोर्ट ऑफ स्पेन में इंग्लैंड के खिलाफ 36 साल 57 दिन की उम्र में वनडे में शतकवीर बने थे। शामराह ब्रूक्स ने नीदरलैंड के खिलाफ एम्स्टेलवीन में 33 साल 246 दिन की उम्र में वनडे करियर का पहला शतक जड़ा था। वो इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं।

End of Feed