जोशुआ डि सिल्वा ने दी विराट कोहली की उनकी मां से मुलाकात पर प्रतिक्रिया, कहा-उनका दिन बना दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 23, 2023, 06:19 PM IST

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डिसिल्वा ने विराट कोहली की उनकी मां के साथ मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने मां का दिन और साल बना दिया।

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारतीय टीम क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाये है जिसमें विराट कोहली की 121 रन की पारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। मैदान के अलावा क्रीज के बाहर भी इस 34 साल के भारतीय क्रिकेटर ने प्रभावित किया,जब वह कैरेबियाई विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा की मां से मिले। त्रिनिदाद के इस खिलाड़ी ने इस मुलाकात का जिक्र किया जिसमें उनकी मां कोहली से गले मिली। जोशुआ ने खुलासा किया कि इस मुलाकात से उनकी मां का दिन तो बना ही, पर साथ ही पूरे साल में उनके लिए इस मुलाकात से बेहतर चीज कुछ नहीं होगी।

Virat Kohli with Joshua Da silva's Mother

जोशुआ डिसिल्वा की मां के साथ विराट कोहली(साभार Social Media)

दो दिन पहले मां ने कहा था मैं विराट से मिलने आउंगी

End of Feed