जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा संकेत, कमिंस को कप्तानी छोड़ने पर मजबूर किया तो वो भी छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम

Josh Hazlewood Statement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में इस समय गजब की खलबली मची हुई है। बॉल टैम्परिंग कांड के खुलासों के बाद अब खिलाड़ी टीम छोड़ने की धमकी भी देने लगे हैं। ताजा बयान जोश हेजलवुड की तरफ से आया है, जिन्होंने संकेत दिए हैं कि पैट कमिंस को अगर कप्तानी छोड़ने पर मजबूर किया गया, तो वो भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम को छोड़ देंगे।

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड पर फिर से शुरू हुई चर्चा के बीच कप्तान पैट कमिंस का पुरज़ोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कमिंस को कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह भी टेस्ट टीम से हटने के बारे में सोच सकते हैं।

josh hazlewood hints of leaving australian team if pat cummins is forced to leave captaincy

जोश हेजलवुड का सनसनीखेज बयान

'हेराल्ड सन' के हवाले से 'कोड स्पोर्ट्स' को दिए एक विशेष इंटरव्यू में, हेज़लवुड ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हुए कुख्यात केप टाउन टेस्ट से जुड़े विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पूर्व साथियों और क्रिकेट जगत के कुछ लोगों द्वारा कमिंस की हो रही आलोचना का बचाव किया।

End of Feed