इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बड़े मैच के खिलाड़ी स्टोक्स पर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 07:00 AM IST

Jos Buttler on Ben Stokes, ICC T20 World Cup 2022 Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में एक बार फिर वही भूमिका निभाने वाले जो उन्होंने 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में निभाई थी- बेन स्टोक्स फिर चर्चा में हैं। बड़े पलों के इस बड़े खिलाड़ी को लेकर उनके कप्तान जोस बटलर ने बड़ा बयान दिया है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टीम की टी20 विश्व कप जीत के बाद रविवार को कहा कि बेन स्टोक्स निश्चित रूप से इंग्लैंड के सबसे महान क्रिकेटर बनने की ओर अग्रसर हैं क्योंकि वह टीम के ‘सबसे बड़े क्षणों में बहुमूल्य योगदान देते हैं। हरफनमौला स्टोक्स ने 2019 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को विश्व चैम्पियन बनाया था।

Buttler_Stokes

जोस बटलर और बेन स्टोक्स (AP)

उन्होंने रविवार को अपनी पारी की शुरुआत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और नाबाद 52 रनों की पारी खेल कर इंग्लैंड को दूसरी बार टी-20 विश्व कप खिताब जीतने में मदद की। मैच के बाद बटलर से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर बनने की राह पर हैं?, तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, वह निश्चित रूप से इस पर जब भी चर्चा होगी, उनका नाम भी आयेगा।’’

End of Feed