IPL 2024: राजस्थान को बीच मझधार में छोड़कर चला गया दिग्गज खिलाड़ी, वीडियो देख RR फैंस होंगे निराश

Jos Buttler leave IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण स्वदेश लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने बटलर के जाते हुए एक इमोशनल वीडियो भी जारी किया है।

Jos Buttler leave IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब खड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के धाकड़ ओेपनर और यशस्वी जायसवाल के साथी जोस बटलर टीम को टूर्नामेंट के बीच में ही छोड़कर अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के जाने का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसे देखकर राजस्थान रॉयल्स के फैंस को जरूर बुरा लगेगा।

Jos Buttler

जोस बटलर

बटलर ने 11 मैचों में 359 रन बनाए. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाया। उन्हें अधिकांश मैचों में शुरुआत मिली लेकिन बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। हालांकि इसके बावजूद उनका अनुभव टीम के लिए प्लेऑफ में बेहद काम आता लेकिन लगातार तीन मैच हारकर आ रही टीम के लिए ये बुरी खबर है।

End of Feed