जोस बटलर और पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेटर को मिला आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2022, 08:18 PM IST

Jos Buttler and Sidra Amin wins potm award: इंग्‍लैंड के सीमित ओवर कप्‍तान जोस बटलर और पाकिस्‍तान की सिदरा अमीन को आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी के पुरस्‍कार के लिए चुना गया। बटलर के नेतृत्‍व में इंग्‍लैंड ने इस साल ऑस्‍ट्रेलिया में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोस बटलर और सिदरा अमीन को प्‍लेयर ऑफ द मंथ चुना गया
  • बटलर के नेतृत्‍व में इंग्‍लैंड ने टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था
  • बटलर ने पीओटीएम की रेस में शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा

दुबई: इंग्लैंड (England Cricket team) के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) को नवंबर में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महीने के खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया। पाकिस्तान (Pakistan Women Cricket team) की सिदरा अमीन (Sidra Amin) को आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महिला वर्ग में महीने की क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।

jos buttler

जोस बटलर

विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बटलर ने महीने के शुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में 20 रन की नाटकीय जीत में शानदार प्रदर्शन करके मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था। उन्होंने 47 गेंदों पर 73 रन बनाकर इंग्लैंड के टी20 विश्व कप के अभियान की शानदार नींव रखी थी।

End of Feed