मेंटॉर जहीर से जुदा है इंपैक्ट प्लेयर नियम पर लखनऊ के फील्डिंग कोच की राय

Impact Player Rule: लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने इंपैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे ऑलराउंडर के मुफीद नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम के सही उपयोग के पक्ष में हूं।

Impact Player Rule: लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के "इम्पैक्ट प्लेयर" नियम के बड़े फैन नहीं हैं, क्योंकि यह एक ऑलराउंडर की भूमिका को खत्म कर देता है। रोहित शर्मा जैसे प्रमुख प्लेयर भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं कि यह नियम ऑलराउंडरों के विकास को हतोत्साहित करता है। जबकि, रविचंद्रन अश्विन जैसे एक और सीनियर का मानना है कि यह नियम खेल में एक मूल्यवान रणनीतिक फैक्ट जोड़ता है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

जोंटी रोड्स (साभार-Twitter)

जोंटी रोड्स ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम के सही उपयोग के पक्ष में हूं, क्योंकि खिलाड़ी लगभग फ्री होकर खेल रहे हैं। मैं केवल एक ऑलराउंडर की भूमिका के बारे में परेशान हूं। आपको टेस्ट क्रिकेट, 50 ओवर और अन्य सभी टी20 के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है।"

End of Feed