Jofra Archer Injury Update: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, इस सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर हुए बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2023, 05:44 PM IST

ENG vs AUS, Jofra Archer Ruled Out: द एशेज सीरीज होने से पहले इंग्लैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के स्टार गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर द एशेज शुरू होने से पहले सीरीज से बाहर हो गए हैं। वे इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं।

ENG vs AUS, Jofra Archer Ruled Out: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर दाहिनी कोहनी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। अपनी इस चोट के कारण आर्चर 2021 से बहुत कम क्रिकेट खेल पाए हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार स्कैन से पता चला है कि उनकी कोहनी की चोट फिर से उभर आई है, जिसके कारण वह गर्मियों के इस सत्र में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे।

Jofra Archer

जोफ्रा आर्चर। (फोटो- Instagram)

28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2021 में अपनी कोहनी के दो ऑपरेशन करवाए थे। वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे, लेकिन उन्हें बीच में ही स्वदेश लौटना पड़ा। ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉबर्ट की ने कहा, ‘यह जोफ्रा आर्चर के लिए निराशाजनक और परेशान करने वाला समय रहा। कोहनी की चोट फिर से उबर आने तक वह अच्छी प्रगति कर रहे थे। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उम्मीद है कि हम उन्हें फिर से इंग्लैंड के लिए मैच जीतते हुए देखेंगे।’

End of Feed