IPL 2024: बेन स्टोक्स के बाद जो रूट भी आईपीएल से हटे, राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका

Joe Root out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका दिया है। वे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं।

Joe Root out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने अगले साल टूर्नामेंट में भाग लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने ऑक्शन की रिटेंनशन लिस्ट जारी होने से पहले ही ये जानकारी दे दी है। जो रूट अब दूसरे इंग्लैंड के प्लेयर बन गए हैं जो कि आईपीएल में भाग नहीं लेंगे। इससे पहले बेन स्टोक्स भी बाहर हो चुके हैं।

Joe Root, IPL 2024

जो रूट

रॉयल्स के साथ रूट का जुड़ाव भले ही छोटा था लेकिन प्रभावशाली था। केवल तीन मैच खेलने और केवल एक में बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बावजूद, रूट का टीम और उसके भीतर युवाओं पर शानदार प्रभाव पड़ा था। फ्रैंचाइज़ी ने एक बयान में उनके योगदान को स्वीकार किया और टीम में उनके द्वारा लाई गई गहराई और अनुभव पर प्रकाश डाला।

End of Feed