रूट ने जो बैजबॉल का मतलब समझाया है, उसे सबको जानना चाहिए

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 24, 2024, 08:52 PM IST

India vs England Test: 3 टेस्ट के इंतजार के बाद आखिरकार जो रूट के बल्ले से शतक निकला। उनका यह शतक ऐसे टाइम पर आया जब टीम के बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने नाबाद 122 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जो रूट ने शनिवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी टीम की ‘बैजबॉल’ शैली का आशय अहंकारी होना नहीं बल्कि टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ नतीजे निकलवाना है । राजकोट में तीसरे टेस्ट में भारत के हाथों 434 रन से मिली हार के बाद इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रणनीति की आलोचना होने लगी थी।

Joe Root, India vs England

जो रूट (साभार-ICC)

रूट ने कहा ,‘‘ कई बार अधिक आक्रामक होना ही समाधान होता है । जैसे कि अगर मैं गेंद को पीट पा रहा हूं तो जसप्रीत बुमराह पर दबाव बनेगा। हमारा नजरिया अलग है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह अहंकारी होने की बात नहीं है। बैजबॉल शब्द का काफी इस्तेमाल होता है लेकिन यह आपका शब्द है। हम इसे ऐसे नहीं देखते। हमारे लिये यही अहम है कि टीम के लिये एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाये । एक ईकाई के रूप में बेहतर कैसे करें । यह हमेशा सटीक नहीं बैठता लेकिन हम सुधार के प्रयास करते रहेंगे।’’

End of Feed