एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से जुड़ीं झूलन गोस्वामी, मिली है मानद आजीवन सदस्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2023, 06:04 PM IST

भारत की पूर्व धाकड़ महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी मेरिलबोन क्रिकेट क्लब(MCC) की विश्व क्रिकेट समिति से जुड़ गई हैं। उनके साथ हीथर नाइट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी समिति के सदस्य बने।

लंदन: भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और इंग्लैंड की हीथर नाइट और इयोन मोर्गन एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति (डब्ल्यूसीसी) की लार्ड्स में होने वाली बैठक से पहले समिति से जुड़ गए हैं। क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी। झूलन के अलावा इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान नाइट और 2019 विश्व कप विजेता पुरुष टीम के कप्तान मोर्गन भी डब्ल्यूसीसी से जुड़ गए हैं। डब्ल्यूसीसी एक स्वतंत्र समिति है जिसमें दुनिया भर के मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, अंपायर और अधिकारी शामिल हैं।

Jhulan Goswami

झूलन गोस्वामी( साभार Jhulan Goswami)

एमसीसी ने दी है मानद आजीवन सदस्यता

महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल झूलन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में एकदिवसीय उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था। दो दशक लंबे करियर में झूलन ने 272 एकदिवसीय मुकाबलों में 300 से अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 12 टेस्ट में 44 विकेट भी हासिल किए। झूलन को इस साल अप्रैल में एमसीसी का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया था।

End of Feed