IND W vs SL W: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद जेमिमा ने बताया अपनी धमाकेदार पारी का राज

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 1, 2022, 07:44 PM IST

Jemimah Rodrigues, IND-W VS SL-W, Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के मुकाबले में भारत-श्रीलंका की जब भिड़ंत हुई तो जेमीमा रोड्रीग्ज ने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। जीत के बाद जेमीमा ने अपनी पारी का राज बताया।

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शनिवार को महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी मैच विजेता पारी का श्रेय इस टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरू की इसी तरह की धीमी और नीची उछाल लेती पिच पर की गयी तैयारियों को दिया। कलाई की चोट से वापसी करने वाली जेमिमा अब पूरी तरह फिट हैं, वह इस चोट के करण हाल में इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पायी थीं। उन्होंने 11 चौके और एक छक्के की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 76 रन की पारी से भारत को 41 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

jemimah_rodrigues

जेमिमा रोड्रीग्ज (ICC)

जेमिमा ने मैच के बाद कहा, ‘‘विकेट मुश्किल था, यह धीमा था और टर्न नहीं ले रहा था लेकिन फिर इसने टर्न लेना शुरू कर दिया। लेकिन मैंने इसके लिये अच्छी तैयारी की थी। यहां तक कि बेंगलुरू में मैंने धीमे और टर्निंग विकेट की मांग की थी। वहां की तैयारी से मदद मिली। ’’ चोट के करण लंबे समय (छह हफ्ते) तक वह बल्ला नहीं छू पायी थीं और इसके बाद वह खेलने के लिये बेताब थीं।

End of Feed