स्मृति मंधाना की शादी में आई अड़चन तो जेमिमा ने उठाया बड़ा कदम, दोस्त के लिए दी ये कुर्बानी

Jemimah Rodrigues WBBL: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रॉडिग्स ने वुमेंस बीबीएल के बचे हुए मैचों से बाहर होने का फैसला किया है। जेमिमा ने ये कदम अपनी दोस्त और भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए उठाया है।

Jemimah Rodrigues WBBL: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त स्मृति मंधाना को कठिन समय में भावनात्मक सहारा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही वीमेंस बिग बैश लीग (WBBL) के शेष मैचों को छोड़कर भारत में ही रुकने का निर्णय लिया है। उनकी फ्रेंचाइजी, ब्रिस्बेन हीट, ने भी जेमिमा को टूर्नामेंट के बाकी सीजन से रिलीज करने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

Jemimah Smriti

जेमिमा स्मृति (फोटो- PTI)

मंधाना की शादी टलने के बाद लिया फैसला

जेमिमा रोड्रिग्स 10 दिन पहले होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ हीट का मैच खेलने के बाद भारत लौट आई थीं, ताकि वह पिछले सप्ताह अपनी साधी स्मृति मंधाना की शादी समारोह में शामिल हो सकें। हालांकि, यह उत्सव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। दरअसल मंधाना की शादी 23 नवंबर को संगीतकार पलाश मुच्छल से होनी थी, लेकिन उनके पिता, श्रीनिवास मंधाना, को दिल के दौरे के लक्षणों के कारण सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते शादी टाल दी गई।

End of Feed