VIDEO: द हंड्रेड में जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को लगाया गले, वीडियो वायरल हुआ तो मचा हो हल्ला

विमेंस द हंड्रेड 2026 में बर्मिंघम फीनिक्स पर सदर्न ब्रेव की 12 रन की जीत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैच में रोड्रिग्स ने भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 18 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए, जबकि फातिमा का फीनिक्स के लिए डेब्यू मुश्किल रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब हो गए। इसका असर खेल के मैदान पर दिखा। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के पहले और मैच के बाद शेकहैंड करने से मना कर दिया। यह आईसीसी इवेंट में भी देखने को मिला। हालांकि, अब एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Fatima And Jemimah

जेमिमा और फातिमा मिले गले। फाइल फोटो

यह मामला विमेंस द हंड्रेड के दौरान का है। सदर्न ब्रेव के बर्मिघम फीनिक्स को 12 रन से हराने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की फातिमा सना को एक दूसरे से गले लगते हुए देखा गया। यह बातचीत भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान पर हाल ही में हुए तनाव के बैकग्राउंड में हुई। पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक हालात के बीच हाल के महीनों में दोनों टीमों के बीच मीटिंग्स ने ज्यादा ध्यान खींचा है। मैच के बाद रॉड्रिग्स और सना की बातचीत बातचीत का एक बड़ा मुद्दा बन गई।

End of Feed