ICC Women T20I Rankings: पाकिस्तान पर जीत के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2023, 07:41 PM IST

ICC Women T20 Ranking: महिा टी20 विश्व कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद अब ताजा आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का ऐलान हुआ है जिसमें भारत की दो खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। भारतीय ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने इन ताजा टी20 रैंकिंग्स में छलांग लगाई है।

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार के साथ क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। महिला टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद जेमिमा और ऋचा की जोड़ी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहीं।

jemimah rodrigues rise in icc women t20i rankings

जेमीमा रोड्रिग्स (AP)

जेमिमा नाबाद 52 रन की पारी के दम पर 13वें से 11वें स्थान पर पहुंच गयी है, तो वहीं ऋचा 31 रन की नाबाद पारी के बाद 42वें से 36वें स्थान पर पहुंच गयी है। उंगली की चोट के कारण इस मैच से बाहर रही उप-कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान के साथ रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज है। स्मृति की सलामी जोड़ीदार शैफाली वर्मा इस रैंकिंग में 10वें स्थान पर बनी हुई है।

End of Feed