12 गेंदों में 5 विकेट: इस भारतीय गेंदबाज ने झटके 8 विकेट, मचाया कोहराम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 3, 2023, 09:30 PM IST

jaydev unadkat vs Delhi, Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम में 10 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कोहराम मचा दिया।

राजकोट: भारतीय टेस्ट टीम में 10 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपनी घरेलू टीम में वापसी करते ही धमाल मचा दिया है। मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने कोहराम मचा दिया। उनादकट ने पहली पारी में 12 ओवर में 39 रन देकर 8 विकेट लिए और दिल्ली की पहली पारी में महज 133 रन पर समेट दिया।

Jaydev-Unadkat

जयदेव उनादकट(साभार BCCI)

पहले दो ओवर में चटकाए 5 विकेट उनादकट ने मैच में इतनी शानदार शुरुआत की कि उन्होंने पहली 12 गेंद में ही पांच रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर लिए थे। 5 ओवर में दिल्ली ने महज 10 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। जिसमें से 6 विकेट उनादकट के खाते में गए थे। दिल्ली का हाल इस कदर बेहाल हो गया कि उसके टॉप 7 में से 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।

End of Feed