T20 World Cup 2024: इरफान पठान ने उठाए हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाने पर सवाल, कहा ये खिलाड़ी होता बेहतर विकल्प

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 10:30 PM IST

इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को उनसे बेहतर विकल्प बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान ने उठाए हार्दिक को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाए जाने पर सवाल
  • बीसीसीआई ने दे रखी है पांड्या को विशेष छूट
  • बुमराह हैं विश्व कप के लिए उपकप्तान बनने के हकदार

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हार्दिक पांड्या की भारतीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठते रहे हैं और जसप्रीत बुमराह जैसा खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के उप कप्तान की भूमिका निभाने में अधिक सक्षम है। टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे पठान लंबे समय से पांड्या के मुखर आलोचक रहे हैं और बड़ौदा के रहने वाले भारतीय ऑलराउंडर पर लगातार निशाना साधते रहे हैं।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या(साभार IPL/BCCI)

पांड्या की भारतीय टीम की प्रतिबद्धता पर उठे सवाल

पठान ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम में कहा,'टी20 विश्व कप के बाद एक नई योजना थी। उन्होंने पांड्या और सूर्या (सूर्यकुमार यादव) के संभावित कप्तान के रूप में एक युवा टीम बनाने का लक्ष्य रखा। फिर भी पांड्या के प्रदर्शन की निरंतरता और भारतीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठे।'

End of Feed