IND vs IRE: बुमराह इतिहास रचने के करीब, मैदान पर उतरते ही यह अनोखा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 18, 2023, 03:12 PM IST

India vs Ireland 1st T20 Match: भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 18 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को नया कप्तान मिलने जा रहा है।

India vs Ireland 1st T20 Match: वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर है। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले पर सब की नजर होगी। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को एक और नया कप्तानी मिलने वाला है। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम उतरेगी। बुमराह करीब एक साल के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

Jasprit Bumrah

गेदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

पहले गेंदबाज के हाथों होगी टीम की कमान

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उतरे ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इतिहास रच देंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी। वे टी20 के पहले गेंदबाज कप्तान होंगे। अभी तक यह कमान बल्लेबाजों को सौंपी गई थी।

End of Feed