T20 वर्ल्ड कप 2024 में विकेटों की झड़ी लगाएगा ये भारतीय गेंदबाज, पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2024, 11:25 AM IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी चार महीने से भी ज्यादा का समय बचा है और इसे लेकर भविष्यवाणी का दौर अभी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर फिलैंडर ने विश्वकप के लीडिंग विकेटटेकर के नाम का खुलासा कर दिया है।

जोहान्सबर्ग: भारत के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी करते ही गेंद से कहर बरपा रहे हैं। चाहे टेस्ट हो या टी20 हर फॉर्मेंट में वे बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।जसप्रीत बुमराह के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर ने कहा है कि वह इस साल होने वाले टी विश्व कप में भारत की सफलता की कुंजी रहने के साथ सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज भी साबित होंगे ।

T20 World Cup 2024, Jasprit Bumrah

टी20 वर्ल्ड कप 2024, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में नौ विकेट लेकर भारत को 91 रन से जीत दिलाकर श्रृंखला में 1-1 से वापसी कराने वाले बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं । इससे पहले कपिल देव दिसंबर 1979 से फरवरी 1980 के बीच दूसरे नंबर पर पहुंचे थे ।

End of Feed